BJP ने रचा कीर्तिमान, 14 करोड़ सदस्यों के साथ बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी के वादे के अनुसार अनुच्छेद 370 को हटाया गया अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ सीएए और वक्फ अधिनियम में संशोधन किए गए और तीन तलाक को समाप्त किया गया। भारत जो अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि भगवा पार्टी 14 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है, जिनमें से दो करोड़ सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के देश भर में 240 लोकसभा सदस्य, लगभग 1,500 विधायक और 170 से ज्यादा विधान परिषद सदस्य हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने विगत 11 वर्षों में काम और जवाबदेह सरकार की राजनीति की है, जबकि पिछली सरकारों में काम न करने की राजनीति थी और उन्होंने विकास कार्य नहीं किए। वे घोषणापत्र में किए गए वादों को भी भूल गए। सिर्फ परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here