बस्ती। नवभारत चेतना फाउंडेशन (NGO) एवं नवचेतना युवा संघ भारत की संयुक्त बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नवभारत चेतना फाउंडेशन के संस्थापक गिरजाशंकर गौड़ ‘छोटे नेता जी’ तथा अध्यक्ष उस्मान खान बनाए गए। वहीं नवचेतना युवा संघ भारत के अध्यक्ष गिरजाशंकर गौड़ ‘छोटे नेता जी’ और महासचिव उस्मान खान चुने गए।

बैठक में यशवंत सिंह, आकाश कश्यप, तौफीक पठान (उपाध्यक्ष), मोहम्मद इरशाद (संयुक्त सचिव), संजय गौतम/संजय कुमार (कोषाध्यक्ष), अमित मिश्रा (संगठन मंत्री), मोहम्मद सेराज खान (मीडिया प्रभारी), अजीत कुमार चौधरी (सचिव) सहित कई पदाधिकारी घोषित किए गए।
मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र धर्मेंद्र कुमार गौड़ को सौंपी गई।
इस अवसर पर सदस्यों ने समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


















7t94nk