पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशानुसार जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा चोरी, लूट, नकबजनी, वाहन चोरी जैसी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना बनाये रखने के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में समस्त थाना क्षेत्रों में संचालित है व्यापक रात्रिकालीन चेकिंग अभियान।

अभियान में समस्त थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारियों सहित पर्याप्त पुलिस बल ने क्षेत्र में भ्रमण कर मुख्य बाजारों, कस्बों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, अपराध प्रवण क्षेत्रों, सूनसान मार्गों एवं ग्रामीण इलाकों में सघन गश्त और पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और
वाहनों की तलाशी व चेकिंग की जा रही है।
गश्त एवं भ्रमण के दौरान पुलिस टीमों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाया जा रहा है और जागरूक किया कि क्षेत्र में आपराधिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल डायल 112 या नजदीकी थाने को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

















