पाकिस्तान की घिनौनी करतूतें एक बार फिर सामने आई हैं। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था, लेकिन अब आतंकी संगठन उन्हीं खंडहरों को खड़ा करने की साजिश में जुट गए हैं। सैटेलाइट से मिली नई तस्वीरों ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है कि किस तरह वहां के आतंकी चंदे के पैसों से तबाह हो चुकी इमारतों की मरम्मत कर रहे हैं।
सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया सच
मुरीदके से आई मैक्सर टेक्नोलॉजी की तस्वीरें इसका पुख्ता सबूत हैं। 9 अप्रैल 2025 की तस्वीर में भारतीय सेना के हमले के बाद आतंकी अड्डे पूरी तरह ध्वस्त दिख रहे थे, जबकि 7 मई की तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तान ने मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लश्कर और जैश को इसमें पाकिस्तानी हुकूमत का भी सीधा समर्थन मिल रहा है।
बुलडोजर से हटाया मलबा, शुरू हुआ निर्माण
खबरों के अनुसार 18 अगस्त को लश्कर ने कई बुलडोजर और भारी मशीनरी वहां तैनात कर दी। सबसे पहले मलबा हटाया गया और अब ध्वस्त इमारतों को फिर से खड़ा किया जा रहा है। यह वही ठिकाने हैं जिन्हें भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह किया था। उस समय लश्कर और जैश के कई मुख्य अड्डे मलबे में तब्दील हो गए थे।


















gd4pc8