जिला प्रशासन के सहयोग से दुर्गा पूजा महोत्सव होगा सम्पन्न: सुदामा मिश्रा

दुर्गा प्रतिमा स्थापना, रास्ते, सड़क व विधुत की हो समस्या महासमिति को कराएं अवगत

दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई आयोजित

संतोष मिश्रा
बहराइच। आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को धूमधाम से मनाने,प्रतिमा स्थापना एवं भव्य पूजन, अर्चन के लिए श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक महासमिति के अध्यक्ष सुदामा मिश्रा के काजीकटरा स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर ध्यान आकर्षण किया गया। महासमिति के महामंत्री कन्हैया सोनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 22 सितम्बर से दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जायेगा। उन्होंने दुर्गा पूजा उप समितियो से अपील की कि दुर्गा पूजा प्रतिमा स्थापना को लेकर किसी तरह की समस्या आ रही है 19 सितम्बर तक महासमिति के पदाधिकारियों को अवगत करवा दे।महासमिति के अध्यक्ष सुदामा मिश्रा ने कहा कि पूरे जनपद में दुर्गा पूजा का पर्व बड़े ही श्रद्धा,उल्लास व भक्तिमय माहौल में मनाया जाएगा।उन्होंने दुर्गा पूजा उप समितियों से आग्रह किया कि दुर्गा प्रतिमा स्थापना, स्थान,रास्ता, सड़क या विधुत से सम्बंधित कोई समस्या आ रही है तो तत्काल महासमिति के पदाधिकारियों को अवगत करवाये जिससे समस्या समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से दुर्गा पूजा महोत्सव उल्लासपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न करवाया जाएगा।महासमिति के पदाधिकारी दुर्गा पूजा महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए तैयारी में लगे हुए है। बैठक में विनोद कुमार रस्तोगी एडवोकेट, सुधाकर प्रसाद मिश्रा एडवोकेट, शिवशरण सिंह, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, रामजी शुक्ला, लव कुमार द्विवेदी, बैजनाथ रस्तोगी, राजकुमार सोनी, हरि शंकर गुप्ता, पवन जायसवाल, आत्माराम यादव, सत्येंद्र शुक्ला, विमल मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संतोष मिश्रा
स्टेट हेड यूपी