एनसीईआरटी में गूंजेगा शिक्षक सुनील का तराना

संतोष मिश्रा
बहराइच। राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से केन्द्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान,राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) नई दिल्ली में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत 25 व 26 सितंबर को ‘डिजिटल शिक्षा में हिंदी भाषा एवं साहित्य’ विषय पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यशाला व ‘शिक्षक कवि-सम्मेलन’ में विकास क्षेत्र मिहींपुरवा के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अड़गोड़वा में कार्यरत शिक्षक सुनील कुमार बहराइच जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
गौरतलब है युवा साहित्यकार शिक्षक सुनील कुमार के अब तक 4 एकल तथा 45 साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी कई रचनाएं दूरदर्शन व आकाशवाणी केन्द्र से भी प्रसारित हो चुकी हैं। केन्द्रीय शैक्षिक प्रौद्यागिकी संस्थान नई दिल्ली के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजेन्द्र पाल ने सुनील कुमार को इस कार्यशाला व कवि सम्मेलन में प्रतिभागिता हेतु पत्र भेजा है। सुनील कुमार की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत कुमार सिंह, एआरपी प्रदीप नारायण सिंह, संकुल शिक्षक अखिलेश कुमार, गिरीश राम, मोइनुद्दीन खां, विनोद कुमार, श्रवण सिंह, शिक्षक सुनील चौधरी, अंशुल सिंह, अमित रघुवंशी, जतिन रस्तोगी, पवन शर्मा व विजयपाल सहित हित मित्रों ने बधाई दी है।

संतोष मिश्रा
स्टेट हेड यूपी