प्रधानमंत्री को संबोधित जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राशिसं ने की सेवारत शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखने की मांग
कलेक्ट्रेट परिसर में हजारों की संख्या में एकत्र हुए शिक्षक

संतोष मिश्रा
बहराइच। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आव्हान पर धरना स्थल कलेक्ट्रेट परिसर बहराइच में हजारों की संख्या में शिक्षक एकत्रित हुए और सेवारत शिक्षकों पर जबरन टीईटी परीक्षा थोपे जाने के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट राजेश चौरसिया को दिया गया। प्रतिकूल मौसम होने के बावजूद ज्ञापन कार्यक्रम में अपनी मांग के समर्थन में जिले के सभी विकास खण्ड से भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। जिससे ज्ञापन कार्यक्रम एक बड़े धरने के रूप में परिवर्तित हो गया। प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिलामंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के टेट संबंधी निर्णय से आज पूरे प्रदेश में लाखों शिक्षकों की सेवा समाप्त होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। जनपद बहराइच में भी हजारों शिक्षक इस आदेश से प्रभावित हो रहे है। जिससे शिक्षक परेशान है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट उत्तीर्ण नहीं होने पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और सेवा समाप्ति से शिक्षकों में निराशा है। जब नियुक्ति के समय शिक्षक सारी योग्यता पूरी करके सेवा में आया तो आज 25-30 वर्ष सेवा पूर्ण करने के बाद यह नियम लागू करना शिक्षकों के साथ अन्याय है। संगठन सरकार और कोर्ट दोनों जगह इस संबंध में अपना मजबूत पक्ष रखेगा। उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ी तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लखनऊ तथा दिल्ली में इस आदेश को वापस लेने अथवा संशोधन करके 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट से मुक्त करने की मांग के समर्थन में विशाल धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा। धरने को इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आसिफ़ अली, जिला कोषाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री मोहम्मद अदीब सहित सभी ब्लॉक अध्यक्षो ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तहसील प्रभारी कैसरगंज मनीष मौर्य, जरवल कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, कैसरगंज मंत्री महेंद्र पाल सिंह, अध्यक्ष कृपा शंकर दुबे, फखरपुर अध्यक्ष सुखदराज सिंह, विशेश्वरगंज अध्यक्ष उमाकांत तिवारी, जनपदीय संगठन मंत्री प्रदीप कुमार पांडेय, तेजवापुर अध्यक्ष भुवनेश्वर पाठक, महसी तहसील प्रभारी ज्ञान प्रकाश पांडेय, जनपदीय उपमंत्री व महसी के संयुक्त मंत्री अभिषेक दीक्षित, शिवपुर अध्यक्ष मोहम्मद जुबैर, मिहीपुरवा अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, चित्तौरा अध्यक्ष बृजेश सलिल, नवाबगंज शैलेन्द्र वर्मा, मंत्री सुग्रीव वर्मा सहित संरक्षक विश्वनाथ पाठक आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
संतोष मिश्रा
स्टेट हेड यूपी

















