श्रावस्ती पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता सेमिनार का आयोजन

 

 

श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम के पर्यवेक्षण में जनपद श्रावस्ती में साइबर अपराध/फ्रॉड के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 17.09.2025 को थाना कोतवाली भिनगा साइबर सेल में नियुक्त उ0नि0 मनोज कुमार यादव मय टीम द्वारा एसबीआई शाखा भिनगा में नियुक्त सभी अधिकारी कर्मचारी व मौजूद लोगों को साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान आयोजित कर इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, ओटीपी, पासवर्ड व बैंकिंग जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक एवं QR कोड स्कैम से बचाव के उपायों के साथ-साथ साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे लोगों में डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजगता और जागरूकता का विकास हो

जनपद श्रावस्ती पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी है और भविष्य में भी अधिक से अधिक स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।