62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के एम.टी. पार्क में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक किया गया।

 

 

 

 

श्रावस्ती।62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के एम.टी. पार्क में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा वाहिनी परिसर में स्थित सभी वाहनों एवं अन्य उपकरणों की भी पूजा सम्पन्न हुई।कार्यक्रम में अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट 62वीं वाहिनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं अन्य कार्मिकों ने भी श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कमांडेंट महोदय ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन और निर्माण का देवता माना जाता है। इस प्रकार का आयोजन हमें परिश्रम, निष्ठा एवं समर्पण की भावना से कार्य करने की प्रेरणा देता है।पूजा-अर्चना एवं सामूहिक सहभागिता के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।