जमुनहा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया।
श्रावस्ती के जमुनहा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रभारी राजपाल सिंह ने हवन किया।संस्थान के अनुदेशक आर एन दूबे, अवनीश पांडेय, देवेंद्र कुमार, संतोष कुमार यादव, राजकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र और अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान भगवान को भोग लगाया गया और उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। बीरगंज बाजार में भी रामकुमार विश्वकर्मा, जगदंबा प्रसाद विश्वकर्मा और विश्वकर्मा समाज के सदस्यों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।

















