श्रावस्ती में ’स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ कार्यक्रम का सफल आयोजन स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और उन्नत समाज की आधारशिला है-मा0 विधायक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा अभियान, विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का होगा आयोजन-मुख्य विकास अधिकारी श्रावस्ती,। संयुक्त जिला चिकित्सालय, में ’’स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, आयुष्मान कार्ड का वितरण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय विधायक राम फेरन पाण्डेय जी रहे। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 मिश्रीलाल वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह और नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान, विशिष्ट अतिथियों ने स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर जोर दिया और आम जनता को रक्तदान जैसे नेक कार्य में आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह शिविर एक बड़ी सफलता साबित होगा। इसी क्रम में, जिले के पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जिससे वे पाँच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकेंगे। अधिकारियों ने ’’स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ के नारे को साकार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई। मा0 विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और उन्नत समाज की आधारशिला है। महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी पर्याप्त जानकारी मिलने से परिवार की अगली पीढ़ी भी लाभान्वित होगी।” इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण देखभाल और जागरूकता में सुधार पर ध्यान देने के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से संचालित इस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान में गैर-संचारी रोगों जैसे रक्तचाप, मधुमेह और मोटापे की जांच शामिल है। इसके अतिरिक्त, स्तन, गर्भाशय ग्रीवा और मुख गुहा के कैंसर की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त, कलेक्ट्रेट सभागार में एक और कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ माननीय विधायक राम फेरन पाण्डेय जी, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह जी तथा स्वास्थ्य विभाग के सम्मानित अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा और सजीव प्रसारण देखा। इस प्रसारण ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं और पहलों को समझने का अवसर प्रदान किया।यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो न केवल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा बल्कि उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।

 

 

स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और उन्नत समाज की आधारशिला है-मा0 विधायक

 

17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा अभियान, विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का होगा आयोजन-मुख्य विकास अधिकारी

 

 

 

श्रावस्ती,। संयुक्त जिला चिकित्सालय, में ’’स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, आयुष्मान कार्ड का वितरण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय विधायक राम फेरन पाण्डेय जी रहे। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 मिश्रीलाल वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह और नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान, विशिष्ट अतिथियों ने स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर जोर दिया और आम जनता को रक्तदान जैसे नेक कार्य में आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह शिविर एक बड़ी सफलता साबित होगा।

इसी क्रम में, जिले के पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जिससे वे पाँच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकेंगे। अधिकारियों ने ’’स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ के नारे को साकार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई।

मा0 विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और उन्नत समाज की आधारशिला है। महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी पर्याप्त जानकारी मिलने से परिवार की अगली पीढ़ी भी लाभान्वित होगी।” इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण देखभाल और जागरूकता में सुधार पर ध्यान देने के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से संचालित इस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान में गैर-संचारी रोगों जैसे रक्तचाप, मधुमेह और मोटापे की जांच शामिल है। इसके अतिरिक्त, स्तन, गर्भाशय ग्रीवा और मुख गुहा के कैंसर की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, कलेक्ट्रेट सभागार में एक और कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ माननीय विधायक राम फेरन पाण्डेय जी, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह जी तथा स्वास्थ्य विभाग के सम्मानित अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा और सजीव प्रसारण देखा। इस प्रसारण ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं और पहलों को समझने का अवसर प्रदान किया।यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो न केवल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा बल्कि उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।