विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत 100 लाभार्थियों को दर्जी टूलकिट एवं 03 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति चेक का किया वितरण
देश एवं प्रदेश सरकार पिछड़े एवं गरीब वर्ग के व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है प्रतिबद्ध विधायक
श्रावस्ती। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी ने विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत टूलकिट एवं मेगा ऋण वितरण कार्यक्रम का अयोजन लोक भवन लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से किया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार मे विधायक रामफेरन पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया। उक्त अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत जनपद के 100 लाभार्थियो को दर्जी ट्रेड का टूलकिट वितरण किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 03 लाभार्थी को ऋण वितरित किया गया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार पिछ़डे एवं गरीब वर्ग के व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके तहत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का संचालन कर लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऋण वितरण कर लाभार्थियों को आत्मनिर्भर एंव स्वावलम्बी बनाने में सरकार पूरे जोर-शोर से कार्य कर रही है, ताकि वे रोजी-रोजगार अपनाकर आगे बढ़े और विकास की मुख्य धारा से वे जुड़ सके। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, आशुतोष पाण्डेय, विनय कुमार तिवारी, कनिष्ठ सहायक गौतम कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

















