भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस से जिले में सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारम्भ किया गया

 

 

 

 

प्रधान सेवक मोदी के सेवा कार्यों से प्रेरित है सेवा पखवाड़ा – संजय राय

 

 

 

 

श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से जिले में सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारम्भ किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर डॉ मिश्रीलाल वर्मा एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का उद्धघाटन प्रदेश महामंत्री उत्तरप्रदेश संजय राय जी की गरिमामयी उपस्थिति में बाराबंकी के सदस्य विधान परिषद अंगद कुमार सिंह एवं विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय द्वारा किया गया।

बुधवार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारम्भ किया गया। अभियान के शुभारम्भ से पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव उद्बोधन को जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा सहित कार्यक्रम के मुख्यातिथि सदस्य विधान परिषद अगंद कुमार सिंह, विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय तथा जिले के आम जनमानस एवं कार्यकर्ताओ के साथ सुना गया। इसके बाद सेवा पखवाड़ा अभियान के औपचारिक शुरुआत के लिए भाजपा जिला कार्यालय पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित रक्तदान शिविर का फीता काटकर मुख्यातिथि अंगद कुमार सिंह सदस्य विधान परिषद, जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा तथा विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय द्वारा किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयो तथा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान किया। इसके साथ ही सेवा पखवाड़ा अभियान के शुभारम्भ उपलक्ष्य पर जिला अस्पताल सहित सीएससी एवं पीएचसी तथा जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छ्ता कार्यक्रम भी किया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री/ प्रभारी अवध क्षेत्र संजय राय ने कहाकि देश के प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी के सेवाकार्यों से हर कार्यकर्ता को माँ भारती, समाज और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। सेवा पखवाड़ा मोदी जी के सेवाकार्यों को ही समर्पित है। मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित अंगद कुमार सिंह ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सम्पूर्ण जीवन समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा और भारत माता को परम वैभव पर ले जाने की एक अद्धभुत यात्रा है। विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय ने कहाकि नागरिक देवो भवः का विकास मंत्र लेकर विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवाकार्य करते हुए हम सभी उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर सेवा पखवाड़ा अभियान का जिले में शुभारम्भ किया गया जिसके क्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा 75 यूनिट रक्तदान किया जाएगा तथा सीएसीसी एवं पीएचसी में स्वास्थ्य शिविर तथा स्वच्छ्ता कार्यक्रम से किया गया है। राष्ट्र एवं मानवता हित के ऐसे कार्य की प्रेरणा हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलती है। कार्यकर्मों में अभियान के संयोजक पुरुषोत्तम कौशल सहित दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, पूजा पाण्डेय, माधुरी सिंह त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, अमित सिंह, सुभाष सत्या, बब्बू शर्मा, पवन आज़ाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।