पुलिस व पीएससी बलों के साथ आगामी त्योहारों को लेकर किया पैदल गश्त , आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा

श्रावस्ती। आगामी त्योहारों को देखते हुए थाना मल्हीपुर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी बढ़ा दी गई है। गुरुवार को मल्हीपुर थाना प्रभारी सौरभ सिंह तथा जमुनहा चौकी प्रभारी योगेन्द्र बाबू ने अपने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मल्हीपुर थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने अपने पुलिस बल नदीम खान, अनीश गौड़, सत्यजीत राय, सूरज गौड़ के साथ मल्हीपुर चौराहा, ब्लॉक रोड,चौक बाजार, अस्पताल तिराहा, मार्ग तक गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर लोगों से संवाद किया। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से सतर्क रहने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। दोनों अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है और हर समय मदद के लिए तैयार है। गश्त के दौरान नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए इसे सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक बताया। प्रशासन ने त्योहारों में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

















