श्रावस्ती।जिलाधिकारी अजय द्विवेदी के निर्देश पर जमुनहा उपजिलाधिकारी संजय राय व सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने गुरुवार को अवैध डायग्नोस्टिक व अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की।
मल्हीपुर के आकाश अल्ट्रासाउंड सेंटर पर न तो वैध कागजात मिले और न ही योग्य सोनोग्राफर, मौके पर मौजूद 10 मरीजों को बाहर निकालकर सेंटर कर दिया गया।आयुष अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी सेंटर और बिशाल डायग्नोस्टिक सेंटर पर भी सोनोग्राफर न मिलने पर संचालन रोकने का आदेश दिया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों का पालन न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जबकि अधिकारियों के निर्देश के बाद आगे का शटर बंद कर और बगल गली से जांच करने का काम कर रहे हैं ।

















