नो हेलमेट नो फ्यूल” के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान

 

 

श्रावस्ती।परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार दिनांक 01.09.2025 से 30.09.2025 तक चलाए जाने वाले नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी यातायात भरत पासवान के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात द्वारा जनपद के थाना को0 भिनगा व जनपद के अन्य विभिन्न थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले विभिन्न पेट्रोल पम्प संचालकों से वार्ता कर शासन द्वारा चलाए जा रहे नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के बारे मे अवगत कराया गया तथा बिना हेलमेट के फ्यूल न देने के बारे मे बताया गया इसके अलावा प्रभारी यातायात द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों/स्थानीय बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर हैलमेट व सीट बेल्ट न धारण करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर अधिक से अधिक शमन शुल्क अधिरोपित किया गया तथा एकत्रित आम जनमानस को दो पहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट पहनने, व मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की हिदायत दी गई तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने व मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाने, बिना बीमा वाहन न चलाने व बिना नम्बर प्लेट वाहन न चलाने आदि यातायात नियमों के प्रति विस्तृत रूप से जागरूक करते हुए उन्हे यातायात नियमों सम्बन्धित पम्पलेट्स का वितरण कर उन्हे सदैव यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।