गिलौला पुलिस द्वारा गुमशुदा मंदबुद्धि लड़के को उसके परिजनो को सकुशल सुपुर्द किया गया

 

 

 

 

श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री विनय कुमार पाण्डेय व पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.09.2025 को गिलौला कस्बा में मन्दबुद्धी लड़का घुमते हुए पाया गया।

जिससे पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ की उसका नाम श्यामसुन्दर पुत्र रामसागर निवासी बरहरा चौक थाना बाबूभारी जिला मधुबनी राज्य बिहार हैं जिसके आधार पर गिलौला पुलिस द्वारा बिहार राज्य के मधुबनी जिला के बाबूभारी थाने पर सम्पर्क कर उक्त पते व नाम के बारे में तस्दीक किया गया तथा उसके घर वालों से सम्पर्क किया गया तो उसकी मां द्वारा बताया गया कि मेरा लड़का 02 वर्ष से पहले अमृतसर में छावनी से गायब हो गया था जिसको हम लोगों द्वारा बहुत तलाश किया गया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। तब गुमशुदा श्यामसुन्दर के परिजनो को बताया गया कि आपका लड़का उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिले के गिलौला थाने पर है जिसके बाद उसके परिजन थाना गिलौला आये जिनके द्वारा गुमशुदा श्यामसुन्दर पुत्र रामसागर उपरोक्त की पहचान उसके परिजनों द्वारा किया गया तत्पश्चात गुमशुदा उपरोक्त को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। किए गए उक्त सराहनीय कार्य को गुमशुदा के परिजनों द्वारा श्रावस्ती पुलिस को सहृदय धन्यवाद किया गया।