शादी का झाँसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

 

श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्रवाई के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर गठित पुलिस टीम के द्वारा मु0अ0सं0 208/2025 धारा 87, 137(2) भारतीय न्याय संहिता थाना हरदत्त नगर गिरन्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त चाँद बाबू पुत्र फारूख उर्फ भुट्टू निवासी सुलेमानपुरवा बनकटी दा0 महादेवा सलारपुर थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती को कटवा मोड़ के पास वहद ग्राम इमलिया करनपुर से दिनाँक 17.09.2025 को नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरणः

वादिनी द्वारा थाना हरदत्तनगर गिरंट पर प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उल्लिखित किया गया कि विपक्षी चाँद बाबू पुत्र फारूख उर्फ भुट्टू निवासी सुलेमानपुरवा बनकटी दा0 महादेवा सलारपुर थाना हरदत्तनगर गिरन्ट द्वारा उसकी पुत्री को शादी करने का झांसा देकर भगा ले जाया गया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*चाँद बाबू पुत्र फारूख उर्फ भुट्टू निवासी सुलेमानपुरवा बनकटी दा0 महादेवा सलारपुर थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती।गिरफ्तारी का स्थान

कटवा मोड़ के पास वहद ग्राम इमलिया करनपुर गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण 1.प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती

2.उ0नि0 संतोष यादव थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद जनपद श्रावस्ती

3.हे0का0 सुनील सरोज

4.का0 जय शंकर प्रसाद

5.का0 सचिन यादव