श्रावस्ती।62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में हिंदी पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोष प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में उप कमांडेंट श्री सोनू कुमार, निरीक्षक मृतुन्जय कुमार एवं सहायक उप निरीक्षक धर्मानंद साहू उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
निर्णायक समिति ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा होने के साथ-साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का सशक्त माध्यम है।कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आगामी दिनों में विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी रहेगा।

















