देश के प्रधानमंत्री जी के जीवन दर्शन पर आधारित लगायी गई चित्र प्रदर्शनी

 

 

 

विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने चित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन, की सराहना

 

मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा-मा0 विधायक

 

 

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार अंत्योदय के उपासक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर 2025 से आयोजित ’’स्वच्छता ही सेवा’’ पखवाड़ा के अन्तर्गत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी तथा केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक प्रदर्शनी विकास भवन के निकट जिला पंचायत रिर्सोस सेंटर में लगाई गई है, प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दर्शाया गया है। जिसका विधायक रामफेरन पाण्डेय एवं जिलाध्यक्ष डा0 मिश्रीलाल वर्मा ने प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक एवं जिलाध्यक्ष सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उसकी सराहना भी की।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी के कृतियों से हमें प्रेरणा मिलती है, उनके नेतृत्व में देश को नई दिशा मिली है, और देश समृद्ध एवं शक्तिशाली रूप में उभरकर आया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जिस तरह से भारत का विकास कर देश को विश्वगुरू बनाने में अपना सर्वस्व योगदान दिया है, उससे निश्चित ही देश को नई उंचाईयां प्राप्त होंगी। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है, उनके नेतृत्व में देश को नए नए आयाम प्राप्त हो रहे है। प्रधानमंत्री जी के द्वारा समाज में खड़े आखिरी पंक्ति के गरीब, असहाय व्यक्तियों के उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का ंसचालन कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह चित्र प्रदर्शनी प्रधानमंत्री जी के देश के विकास में प्रेरणापूर्ण योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालती है। इसे देखने से निश्चित ही जनपद वासियों को एक नई सीख मिलेगी। प्रधानमंत्री जी ने जो अपने कर्तव्य के प्रति देश के विकास पहिया को आगे बढ़ाया है, इससे भारतवर्ष आत्मनिर्भर बन रहा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य रमन सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश चन्द्र, आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल, डी0पी0आर0सी0 के प्रबन्धक बृजेश कुमार पाण्डेय, जिला समन्वयक राजकुमार त्रिपाठी सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।