सिद्धार्थनगर पिछले 60 दिनों के दौरान आपराधिक घटनाओं में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। इस अवधि में 50 से अधिक चोरियां और दर्जनभर लूट की वारदातें सामने आई हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।जिले के ग्रामीण इलाकों से लेकर कस्बों तक अपराधी सक्रिय हैं।
इन घटनाओं में चोर घरों में घुसकर नकदी और जेवरात चुरा रहे हैं, जबकि पुलिस इन वारदातों को रोकने और अपराधियों को पकड़ने में विफल दिख रही है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस केवल कागजों पर गश्त दिखाती है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

कुछ पुलिस अधिकारियों ने चोरी की घटनाओं को ‘अफवाह’ बताया है, जबकि पीड़ित परिवार लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।हाल ही में उस्का बाजार थाना क्षेत्र के परसा-सुकुरूल्लाह गांव में रघुपति प्रसाद जायसवाल के घर चोरी की बड़ी वारदात हुई।
चोरों ने लगभग 10 लाख रुपए के जेवरात और नकदी चुरा लिए। घटना के समय घर में उनकी मां और छोटा भाई सो रहे थे।इसी तरह शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बोहली गांव में गुड्डू चौधरी के घर से भी लाखों रुपए की चोरी हुई। पीड़ित परिवार के सदस्यों का कहना है कि यदि पुलिस की गश्त सक्रिय होती तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था।












