Basti News: ड्रोन व चोरी की अफवाहों पर न दें ध्यान, पुलिस ने दिलाया भरोसा

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी विजय दुबे ने क्षेत्र के लोगों को ड्रोन की अफवाहों को लेकर जागरूक किया है उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास किसी तरीके का संदिग्ध वस्तु या ड्रोन दिखे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे साथ ही साथ उन्होंने कहा कि कोई संदिग्ध व्यक्ति पाए जाने पर घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें किसी भी व्यक्ति से मारपीट न करें।

रुधौली: रुधौली थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र में लोगों को ड्रोन की अफवाहों के बारे में किया जागरूक

रूधौली पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक रुधौली विजय ने कहा कि रात्रि में संदिग्ध ड्रोन उड़ने या अजनबी व्यक्ति मिलने पर तुरंत पुलिस व डायल 112 को सूचना दें। चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी अजनबी को चोर समझकर मारपीट न करें। हाल ही में चूरन बेचने वाले एक वृद्ध को चोर समझकर पीटे जाने की घटना का जिक्र करते हुए लोगों से कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की