जिलाधिकारी महोदय सुलतानपुर श्री कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर श्री कुंवर अनुपम सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आहूत की गयी ।*

*

 

 

 

बैठक में आगामी त्योहारों नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विचार-विमर्श किया गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

 

इस अवसर पर सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं जनपद के गणमान्य/संभ्रान्त नागरिक उपस्थित रहे । बैठक में आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया गया ताकि सभी त्योहार सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सकें ।