मा0 कैबिनेट मंत्री पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उ0प्र0 शासन श्री ओम प्रकाश राजभर जी द्वारा जनपद सुलतानपुर में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा हेतु बैठक आहूत की गयी । इस अवसर पर जिलाधिकारी सुलतानपुर श्री कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री कुंवर अनुपम सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
मा0 मंत्री जी ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्देशित किया ।
















