श्रावस्ती में ड्रोन उड़ने एवं चोरों के सक्रिय होने के संबंध में विभिन्न प्रकार की अफवाहें फैल रही हैं, जिनका कोई वास्तविक आधार नहीं है।

 

 

 

श्रावस्ती ।में ड्रोन उड़ने एवं चोरों के सक्रिय होने के संबंध में विभिन्न प्रकार की अफवाहें फैल रही हैं, जिनका कोई वास्तविक आधार नहीं है। इस संदर्भ में निम्न बिंदुओं के माध्यम से आमजन को अवगत कराया जाता है:

खंडन

1. सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से ड्रोन तथा चोरी से संबंधित भ्रामक सूचनाएँ प्रसारित की जा रही हैं, जो पूर्णतः असत्य एवं निराधार हैं।

2. अब तक किसी भी थाना क्षेत्र से ड्रोन उड़ने अथवा चोरों के गिरोह के सक्रिय होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

3. इस प्रकार की अफवाहें फैलाना दंडनीय अपराध है, इसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

आमजन हेतु अपील

1*. किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें एवं सत्यापन हेतु तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम (112) पर संपर्क करें।

2. यदि किसी क्षेत्र में वास्तव में संदिग्ध ड्रोन अथवा संदिग्ध व्यक्ति/चोर दिखाई दे, तो उसका वीडियो/फोटो प्रमाण सहित पुलिस को उपलब्ध कराएँ और स्वयं कोई कार्रवाई न करें।

3. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना पुलिस या डायल 112 पर दें।

4. आमजन से अपेक्षा है कि वे सोशल मीडिया पर अपुष्ट संदेश साझा न करें, जिससे जनमानस में अनावश्यक भय उत्पन्न होता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकार की अफवाहें न केवल समाज में भय का वातावरण पैदा करती हैं, बल्कि जन-शांति और कानून-व्यवस्था के लिए भी खतरा बन सकती हैं। हम आमजन से अपील करते हैं कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें तथा यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।जनपद पुलिस पूरी तरह से सतर्क एवं सक्रिय है। ड्रोन उड़ान, चोरी अथवा किसी भी अन्य आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।कृपया अफवाहों से दूर रहें, शांति बनाए रखें और पुलिस का सहयोग करें। जनपद की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

जनपद पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि सुरक्षा व्यवस्था पूर्णत: चुस्त-दुरुस्त है एवं किसी भी स्थिति से निपटने हेतु पुलिस बल तत्पर है। अतः सभी नागरिकों से अपील है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखें तथा पुलिस का सहयोग करें।