जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं, संबंधितों को शीघ्र निस्तारण हेतु दिए निर्देश

 

 

श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की शिकायतों/समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान 01 पारिवारिक, 03 भूमि विवाद, 03 महिला संबंधी, 01 मारपीट तथा 03 अन्य विषयों से संबंधित कुल 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर गंभीरता से विचार कर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इसी दौरान थाना सिरसिया निवासी एक प्रार्थिनी द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया कि उसके पति एवं रिश्तेदारों द्वारा दहेज प्रताड़ना की जा रही है तथा पति द्वारा मारपीट कर उसे 01 वर्षीय बच्चे सहित घर से निकाल दिया गया। इस पर थानाध्यक्ष सिरसिया को तत्काल अभियोग पंजीकृत करने हेतु निर्देशित किया गया।