महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र में आज शनिवार सुबह करीब 4 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई. पड़री कला और सेखुईं के बीच मुर्गी से लदी एक पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया.
घायलों को गोरखपुर किया गया रेफर
जानकारी के अनुसार बताते चले की घायल युवकों की पहचान सेकुई गाँव निवासी बैजनाथ चौधरी के नाती और अनिल शर्मा के बेटे के रूप में हुई है. दोनों युवक अपनी बाइक से चौक की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत महराजगंज जिला अस्पताल पहुंचाया गया. वहाँ डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी
चौक थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने फरार पिकअप और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

















