सिद्धार्थनगर। इटवा नगर पंचायत के बलुआ चौराहे पर स्थित नहर का पुल जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। यह पुल इटवा से बिस्कोहर को तुलसीपुर के रास्ते जोड़ता है। स्टेट हाईवे पर स्थित इस पुल से वर्तमान में भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है।
ये है मामला
डुमरियागंज में राप्ती नदी मार्ग के खराब होने के कारण अधिकतर ट्रकों का संचालन इसी मार्ग से हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पुल की तकनीकी जांच कराने और उसकी मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत कार्य होना जरूरी है, जिससे कोई दुर्घटना न हो।
इस मामले में रामपाल मिश्रा, अंकुर भट्ट, रामखेलावन यादव, अख्तर अली, सलीम, राधेश्याम यादव, रामसिंह यादव, अनिल मिश्रा, डब्लू मिश्रा, रामविलास वर्मा, विकास गुप्ता, जमाल अहमद, डी डी भट्ट, राजकुमार और राजेहेयर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

















