श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार निवासी बुजुर्ग की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार जमुनहा बाजार निवासी जमुना प्रसाद सोनी (60) पुत्र बेचन लाल सोनी जो किसी काम से मोटरसाइकिल से बहराइच जा रहे थे। जैसे ही वह सोनवा थाना क्षेत्र के चिचड़ी चौराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेज रफ्तार में आ रहे थे। अनियंत्रित होकर उनकी मोटरसाइकिल जमुना प्रसाद की बाइक से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जमुना प्रसाद सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को निजी वाहन से घर ले गए। वहीं सोनवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा गया है । जहां पर इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।

















