सिद्धार्थनगर: बिजली का खंभा झुकने से लोगों कह आवाजाही बाधित..द्वारिका नगर में नहर के पास खतरनाक स्थिति, स्कूली बच्चों का आना-जाना मुश्किल

सिद्धार्थनगर। इटवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 द्वारिका नगर मोहल्ला बिशुनपुर बैराडीह में एक बिजली का खंभा नहर के पास झुक गया है। इस खंभे से 11 हजार वोल्ट की बिजली सप्लाई होती है। दो दिन पहले हुई तेज बारिश की वजह से यह खंभा आधे से ज्यादा झुक गया।

इस खंभे के झुकने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय निवासी राम कुमार, संदीप कुमार, महेश कुमार, अशोक कुमार और अबुबकर ने इस समस्या की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खंभे की वजह से लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। नागरिकों ने झुके खम्भे को सीधा करने की मांग किया है

टाउन के अवर अभियंता मनोज शुक्ला ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि खंभे को सीधा कराया कराया जा रहा है।