- श्रावस्ती।जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में आज अंतर क्षेत्रक फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच बड़े ही उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमान्डेंट 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा के नेतृत्व में हुआ पहला मुकाबला क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर और क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी के बीच खेला गया, जिसमें क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर को 18-2 के बड़े अंतर से पराजित किया। इस मैच में आरक्षी विश्वजीत सिंह ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सबसे ज्यादा 8 गोल किए और टीम की जीत में अहम भूमिका नही इस अवसर पर श्री ललेंद्र रत्नाकर, द्विती
य कमान अधिकारी, सोनू कुमार, उप कमान्डेंट, गोबर्धन पुजारी, उप कमान्डेंट सहित 62वीं वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया कमान्डेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि –
“खेलों से न केवल शारीरिक क्षमता का विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। ऐसे आयोजन हमारे जवानों और युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। मुझे विश्वास है कि इस प्रतियोगिता से सभी खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और वे आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।प्रतियोगिता का अगला रोमांचक मैच कल दिनांक 21 सितम्बर 2025 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, श्रावस्ती (भिनगा) में खेला जाएगा।