विशेष अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की कार्रवाई, 12 घंटे में 45 वारंटियों को किया गिरफ्तार

 

 

श्रावस्ती।अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन व पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र द्वारा दिए गए निर्देश व पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के नेतृत्व में जनपद में वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसी अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा पिछले 12 घंटे में कुल 45 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।इस अभियान के अंतर्गत बीती रात्रि को अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना/भिनगा के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों ने कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के अंदर 45 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। उक्त वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु मा0 न्यायालय जेoएम, CJM , JM/ FTC, ACJM , ASJ/SPL POCSO, ASJ/FTC, ASJ/SC/ST द्वारा वारंट जारी किया गया था। इन वारंटियों में मार-पीट, चोरी, SC/ST एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधि0, गुंडा अधि0, एनडीपीएस एक्ट, DP एक्ट जैसे विभिन्न मामलों के अपराधी शामिल हैं ।

थानावार विवरण निम्नवत है

थाना को0 भिनगा- (कुल 7 वारंटी)

थाना सिरसिया- (कुल 06 वारंटी)

थाना मल्हीपुर- (कुल 04 वारंटी)

हरदत्तनगर गिरंट – (कुल 08 वारंटी)

थाना गिलौला- (कुल 05 वारंटी)

थाना सोनवा- (कुल 06 वारंटी)

थाना इकौना- (कुल 06 वारंटी)

थाना NMPT- (कुल 03 वारंटी)

सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।