स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

 

 

श्रावस्ती।अमरेंद्र कुमार वरुण, कमान्डेंट 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा के नेतृत्व में आज वाहिनी मुख्यालय भिनगा में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत विशेष चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वाहिनी में सेवारत महिलाओं एवं बलकर्मियों के परिवारजनों को निःशुल्क परामर्श और दवाओं का लाभ प्रदान किया गया

स्वास्थ्य शिविर में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा से आईं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पलता एवं परामर्शदाता श्री जितेंद्र मिश्रा ने प्रतिभागियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया तथा आवश्यकतानुसार दवाओं का भी वितरण किया।

इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक (मेडिक्स) दीन बन्धु सरकार, सहायक उप निरीक्षक (फार्मशिस्ट) आलोक यादव तथा बलकर्मियों के परिवारजन मौजूद रहे।कमान्डेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने कहा कि— “नारी स्वास्थ्य परिवार और समाज की मजबूती का आधार है। इसी उद्देश्य से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत यह शिविर आयोजित किया गया, ताकि बलकर्मियों के परिवारजन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों और समय-समय पर आवश्यक परामर्श प्राप्त कर सकें।”