कृष्ण कुमार | तुलसीपुर(इकौना), श्रावस्ती2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जर्जर सड़क पर जलभराव।
श्रावस्ती जिले की ग्राम पंचायत मध्यनगर में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्मित सड़क पिछले 15 वर्षों से जर्जर हालत में है।
लगभग एक किलोमीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसकी खराब स्थिति के कारण हल्की बारिश में भी भारी कीचड़ हो जाती है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण राहगीरों के पैर फिसलने और गिरने का खतरा बना रहता है।
स्थानीय निवासी छोटू निषाद, दद्दन विश्वकर्मा, रक्षाराम मौर्य, हजारी लाल विश्वकर्मा और मौजी लाल निषाद ने बताया कि सड़क की मरम्मत न होने से उन्हें प्रतिदिन परेशानी झेलनी पड़ती है।

















