नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:कलवारी पुलिस ने भेजा जेल

0
0

बस्ती में कलवारी पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, थाना कलवारी में दर्ज मुकदमा संख्या 259/26 और धारा 137(2)/87 बीएनएस के मामले में आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस टीम ने 2 नवंबर 2026 को सनी कुमार उर्फ अश्वनी कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी बबलू राजभर का पुत्र है। वह भोयर चकदहा, थाना कलवारी, जिला बस्ती का निवासी है। जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह, कांस्टेबल पवन यादव और महिला कांस्टेबल निधि सिंह शामिल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here