नगर बाजार में वाहनों की कतार से जाम लगा:बस्ती में राजा की मूर्ति चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर दो बजे तक फंसे रहे लोग

0
0

बस्ती के नगर बाजार में शुक्रवार दोपहर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लग गया। राजा की मूर्ति चौराहे के पास वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों और राहगीरों को परेशानी हुई। दीपावली के चलते इन दिनों बाजार में खरीदारों की भीड़ है। लोग घर की सजावट, पूजन सामग्री, मिठाई, कपड़े और दूसरी जरूरी चीजें खरीदने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे चौराहे के पास वाहनों की कतार दोनों तरफ लग गई। जाम की एक वजह सड़क के दोनों किनारों पर दुकानदारों का सामान रखना भी है। त्योहार के चलते कई दुकानदारों ने सड़क तक दुकानें सजा रखी हैं। इससे सड़क पर वाहनों के निकलने की जगह कम हो गई। दोपहिया और चारपहिया वाहन एक साथ पहुंचने से जाम लगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि त्योहार के दौरान बाजार में भीड़ बढ़ती है, लेकिन यातायात व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चौराहे के पास यातायात व्यवस्था ठीक कराने और सड़क पर रखे सामान को हटवाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here