महराजगंज में चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची की शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार को बच्ची का ऑपरेशन हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। बच्ची अपने मामा के घर मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। कार्यक्रम में खाना बनाने आए छोटेलाल चौधरी उर्फ दिलबहार पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चौक थाने में मु0अ0सं0 216/2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस और 5एम/6 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को दरहटा गांव के खजुरिया मोड़ से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छोटेलाल चौधरी उर्फ दिलबहार पुत्र रामदुलारे चौधरी, निवासी मधुबनी बड़का टोला को जेल भेज दिया। बच्ची की मौत के बाद गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी के अगले दिन बच्ची की मौत:महराजगंज में मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज, आज सुबह तोड़ा दम
BREAKING
NEWS

















