Home Blog Page 9

मुख्य सचिव ने जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली

0

जयपुर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने सोमवार को शासन सचिवालय में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की बैठक ली तथा विभाग द्वारा संचालित राज्य निधि एवं केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित बजट घोषणाओं, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने पीएम जनमन योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने धरती आबा योजना के तहत सेंटर ऑफ कॉम्पेटेंस संबंधी निविदा जारी करने में आचार संहिता के कारण आ रही बाधाओं के निराकरण के लिए आवश्यक शिथिलन का प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही, कार्यकारी एजेंसियों को कार्यों की तकनीकी स्वीकृतियां तथा बकाया उपयोगिता प्रमाण-पत्र अविलंब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पीएम-जनमन योजना अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों में संबंधित विभागों आईसीडीएस, टीएडी, पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण विकास, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग द्वारा मार्च 2027 तक लक्ष्य अनुसार उपलब्धि अर्जित करने के लिये निर्देशित किया। मुख्य सचिव ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर घोषणाओं  के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रगतिरत एवं प्रक्रिया आरंभ बजट घोषणाओं को पूर्ण करने हेतु विभागीय स्तर पर त्वरित कार्यवाही की जाए। 

मुख्य सचिव ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में पक्के मकान, स्वच्छ पेयजल, सड़क, बिजली, मोबाइल कनेक्टिविटी एवं पोषणयुक्त आहार जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।  उन्होंने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को लक्ष्य के अनुसार पाइप लाइन एवं जल आपूर्ति मुहैया कराने में हो रहे विलंब के संबंध में विभागीय स्तर पर विस्तृत समीक्षा कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में खाद्यान्न आपूर्ति के लिए परिवहन संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं टीएडी विभाग आप वापसी समन्वय से कार्य करें। 

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित छात्रावास एवं आवासीय विद्यालयों में क्रमशः 128 एवं 212 पद रिक्त हैं, जो शिक्षा विभाग की कैडर स्ट्रेंथ में भी शामिल है। उन्होंने रिक्त पदों पर अक्टूबर 2026 तक प्रतिनियुक्त करने के लिए शिक्षा विभाग को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा वनाधिकार अधिनियम अंतर्गत जारी किए गए अधिकार पत्रों में से जमाबंदी में इंद्राज करने से शेष रहे 11 हजार अधिकार पत्रों का अंकन कर शत-प्रतिशत इंद्राज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने फार्मस आईडी जनरेशन के संबंध में आवश्यक कार्यवाही 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने के भी निर्देश दिये। 

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग श्री कुंजी लाल मीणा ने विभागीय योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा की अनुपालना में प्रदेश के समस्त राजकीय, अनुदानित एवं निजी जनसहभागिता योजनान्तर्गत संचालित आवासीय संस्थानों में वंचित वर्गों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगों के लिए मैस भत्ता बढ़ाकर 3,250 रुपये करने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही आंगनबाड़ी, आशा एवं मां-बाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य मानदेय कर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत वृद्धि के आदेश भी जारी किए गए हैं।

श्री मीणा ने बैठक में विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचारों एवं जनसेवा सुधार की पहलों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वनों में निवासरत जनजातीय परिवारों को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वनाधिकार पत्र जारी करने के लिए 6 अगस्त से 15 सितम्बर तक वनाधिकार अभियान-2026 संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सहरिया परिवारों के घरों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। चिकित्सा विभाग द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 5 हजार 564 कैम्प आयोजित कर 2 लाख 96 हजार 608 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है। वहीं 51 वनधन केन्द्रों तथा 51 आंगनबाड़ी केन्द्रों का गठन कर उनका संचालन प्रारम्भ कर दिया गया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत 23 हजार 699 आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध 23 हजार 362 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 21 हजार 720 लाभार्थियों को प्रथम किश्त, 18 हजार 523 को द्वितीय किश्त तथा 15 हजार 56 को तृतीय किश्त जारी की जा चुकी है। योजना के तहत स्वीकृत 32 सम्पर्क सड़कों में से 22 सड़कें पूर्ण हो चुकी हैं।

इसी प्रकार बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के तहत बारां जिले में निवासरत सहरिया, खैरवा तथा कथौड़ी जनजाति के 36 हजार 577 परिवारों को प्रतिमाह घी, तेल एवं दाल वितरण के स्थान पर डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। उन्होंने बैठक में विभाग द्वारा शुरू किये गए हॉस्टल एण्ड स्कीम मॉनिटरिंग सिस्टम, मां बाड़ी मोबाइल एप तथा वर्क मॉनिटरिंग सिस्टम पोर्टल के संबंध में भी जानकारी दी।  बैठक में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की आयुक्त प्रज्ञा केवलरामानी, संयुक्त शासन सचिव मंजू मार्शल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लंपी रोग के प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम पर निगरानी के लिए प्रमुख शासन सचिव ने ली समीक्षा बैठक

0

जयपुर। प्रदेश में गोवंश को लंपी स्किन डिजीज से सुरक्षित रखने तथा इसकी प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण के लिए पशुपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री विकास सीतारामजी भाले की अध्यक्षता में सोमवार को पशुधन भवन स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में लंपी रोग की वर्तमान स्थिति, टीकाकरण, उपचार व्यवस्था तथा घर-घर जाकर चलाए जा रहे सर्वेक्षण अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। 

श्री भाले ने कहा कि मुख्यमंत्री इस समस्या के प्रति बहुत गंभीर हैं। उनके निर्देशानुसार लंपी रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विभाग भी  पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के पशुपालन आयुक्त डॉ नवीन बी के साथ हुई चर्चा के दौरान डॉ नवीन ने भी राजस्थान में लंपी रोग के नियंत्रण और रोकथाम के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों की सराहना की है।

बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री भाले ने कहा कि जिला स्तर पर प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई एवं उच्च स्तर पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए और सभी संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए लंपी रोग के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध कार्ययोजना लागू करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं हो तथा पशुपालकों को समय पर चिकित्सा एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। बैठक में विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही के विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अप्रभावित जिलों पर विशेष फोकसः प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन जिलों में अभी तक लंपी के मामले सामने नहीं आए हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए ताकि संक्रमण का प्रसार न हो।  डोर-टू-डोर सर्वेक्षण एवं सतत निगरानीः चिकित्सा अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर बीमार गोवंश की पहचान एवं सर्वेक्षण के निर्देश दे दिए गए हैं। श्री भाले ने जिला स्तर पर निगरानी समितियों को सक्रिय रखने के लिए संभाग और राज्य स्तर से लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। 

वित्तीय सहायता व दवाइयों की उपलब्धताः प्रत्येक जिला स्तर पर आवश्यक दवाइयों तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं के लिए विशेष बजट का आवंटन किया जा रहा है। प्रमुख शासन सचिव ने कड़े निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर दवाइयों की उपलब्धता में कमी नहीं आनी चाहिए विभाग के अधिकारी इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहें। साथ ही दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग की भी पूरी व्यवस्था की जाए। 

नियंत्रण कक्ष एवं रैपिड रेस्पॉन्स टीम 

राज्य एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्षों की स्थापना की गई है। त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक स्तर पर रैपिड रेस्पॉन्स टीमों का गठन किया गया है। श्री भाले ने नियंत्रण कक्षों के साथ रेस्पॉन्स टीमों के बेहतर समन्वय के निर्देश दिए जिससे बीमार पशु के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो सके।  

पशु मेलों और हाटों पर अस्थायी रोक 

संक्रमण को नियंत्रित करने तथा गोवंश के आवागमन को सीमित करने के उद्देश्य से पशु मेलों एवं हाटों के आयोजन पर प्रतिबंध लागू किया गया है। प्रमुख षासन सचिव ने इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी पशुओं के आवागमन पर अस्थायी रोक लगाने के निर्देष दिए। साथ ही उन्होंने आइसोलेशन सेंटर और साफ सफाई पर विशेष फोकस करने का निर्देश देते हुए कहा कि आधी लड़ाई तो केवल इन दो कार्यवाही से ही जीती जा सकती है। 

जागरूकता अभियान 

पशुपालकों को रोग के लक्षण, बचाव, स्वच्छता तथा संक्रमित पशुओं को आइसोलेट (पृथक) करने संबंधी आवश्यक जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। श्री भाले ने प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॅानिक माध्यमों के अलावा स्थानीय माध्यमों का भी प्रयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पशुपालकों तक यह जानकारी पहुंचे इसका हम हर संभव प्रयास करें।  

प्रमुख शासन सचिव श्री विकास सीतारामजी भाले ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने तथा रोग नियंत्रण में किसी भी प्रकार की कोताही  न बरतने के कड़े निर्देश दिए। पशुपालन विभाग द्वारा यह अपील की गई है कि पशुपालक गोवंश में लंपी के लक्षण दिखने पर घबराएं नहीं और तुरंत निकटतम पशु चिकित्सा केंद्र या कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

बैठक में पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. सुरेश मीना ने बताया कि लंपी रोग पर काबू पाने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। सभी संबंधित कार्मिकों को हर स्तर पर आपसी समन्वय बनाते हुए काम करने के सख्त निर्देश दे दिए गए हैं जिससे रोग का प्रसार फैलने से बचे और समय रहते रोग पर नियंत्रण पाया जा सके।

बैठक का संचालन करते हुए गोपालन विभाग की निदेशक श्रीमती कश्मी कौर ने कहा कि हम सभी को मिलकर यह प्रयास करना है जिससे लंपी की यह बीमारी इस बार अब तक प्रभावित जिलों से आगे नहीं बढ़े। उन्होंने गौशालाओं से देसी नुस्खों के उपयोग करने का भी आग्रह किया जिससे गौवंशों में इम्यूनिटी बढ़ सके और वे लंपी से प्रभावित न हों। बैठक में पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक (मेडिसिन/डिजीज कंट्रोल),पशुपालन तथा गोपालन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा गौशाला संचालकों ने बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

मिशन कर्मयोगी रैंकिंग में राजस्थान लगातार दूसरे माह प्रथम

0

जयपुरर। राजस्थान के प्रशिक्षण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं महानिदेशक हरिश्चंद्र माथुर राज्य लोक प्रशासन संस्थान की महानिदेशक श्रीमती श्रेया गुहा ने बताया कि मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की क्षमता निर्माण एवं लर्निंग आउटकम पर आधारित नवीनतम रैंकिंग में राजस्थान ने 62.49 के कम्पोजिट स्कोर के साथ राज्य श्रेणी ‘C’ (जनसंख्या के लिहाज से सबसे बड़े राज्य) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह राजस्थान के लिए लगातार दूसरे माह प्रथम स्थान की उपलब्धि है।

श्रीमती गुहा ने बताया कि मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन एवं क्षमता निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता के कारण ही यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। मुख्य सचिव के नेतृत्व में प्रदेश में अधिकारियों एवं कार्मिकों को निरंतर सीखने, कौशल उन्नयन तथा बदलती प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान (HCM RIPA) में मिशन कर्मयोगी के नोडल विभाग के रूप में इस अभियान के प्रभावी संचालन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विभाग द्वारा iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर कार्मिकों के ऑनबोर्डिंग, ऑनलाइन लर्निंग, पाठ्यक्रम पूर्णता एवं क्षमता निर्माण गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि राजस्थान की यह लगातार दूसरी माह की शीर्ष रैंकिंग है जो ‘सीखते हुए प्रशासन' और 'उत्कृष्टता की ओर बढ़ते राजस्थान’ की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

इंदौर: ब्यूटीशियन की मौत के मामले में कारोबारी का दावा, पहले भी कई बार धमका चुकी थी

0

इंदौर। स्थानीय इलाके के एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव मिलने के मामले में फरार चल रहे आरोपी कारोबारी ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है।

हार्ट अटैक और फंदे पर लटकने का मामला

एलेक्स होटल के कमरा नंबर 101 में सोनिला नामक युवती की संदिग्ध मौत के बाद से कारोबारी दीपक खंडेलवाल फरार था। पुलिस द्वारा उसके परिजनों को थाने लाकर पूछताछ करने के बाद आरोपी ने शुक्रवार को बाईपास क्षेत्र से पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

आरोपी दीपक खंडेलवाल का बयान

पुलिस पूछताछ में दीपक ने दावा किया कि मृतका सोनिला ने खुद होटल का कमरा बुक किया था और वह अपने साथ बीयर लेकर आई थी। उसके मुताबिक, कमरे का दरवाजा खटखटाने पर सोनिला ने उसे अंदर आने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वह धक्का देकर भीतर घुस गया। दोनों के बीच हुई बहस के दौरान सोनिला ने अचानक फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आरोपी का कहना है कि अत्यधिक नशे में होने और घबराहट के कारण वह उसे तुरंत नहीं बचा सका और बाद में होटल स्टाफ की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

चार साल पुराने संबंधों का खुलासा

पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि सोनिला और दीपक के पिछले चार वर्षों से संबंध थे। दीपक की पत्नी को इस रिश्ते की जानकारी मिलने के बाद उसने सोनिला से दूरी बनानी शुरू कर दी थी, जिससे नाराज होकर वह लगातार मिलने का दबाव बना रही थी। पुलिस ने मृतका के पिता प्रदीप और पति संजय के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने की पुष्टि

शुरुआती दौर में जहर खाने का अंदेशा जताया जा रहा था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी के फंदे से लटकना आई है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेज दिया है। घटना के वक्त आरोपी कमरे में करीब 40 मिनट तक मौजूद था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों को आधार बनाकर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या; जंगल में फेंका शव

0

पन्ना। जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर एक अंधे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इंस्टाग्राम और मोबाइल पर हुई दोस्ती के चलते एक युवक की पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया है।

गुमशुदगी से शुरू हुई थी जांच

ग्राम मनकी निवासी माया गोंड ने 10 सितंबर को बृजपुर थाने में अपने बेटे संदीप गोंड की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, संदीप 9 सितंबर को अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा, तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए तकनीकी जांच शुरू कर दी।

मोबाइल लोकेशन और इंस्टाग्राम ने खोले राज

पुलिस की तकनीकी टीम ने जब मृतक के मोबाइल और संपर्कों को खंगाला, तो यह बात सामने आई कि संदीप की दूसरे गांव की एक लड़की से इंस्टाग्राम के जरिए नजदीकियां थीं। इस बात की जानकारी लड़की के मामा को हो गई थी, जिसने संदीप को चेतावनी भी दी थी। इसी अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने छानबीन आगे बढ़ाई, जिसके बाद 12 सितंबर को लुहराई-सितधारा रोड के पास जंगल में दो बड़े पत्थरों के बीच संदीप का शव बरामद हुआ। पहचान छिपाने के लिए शव पर भारी पत्थर भी रखे गए थे।

कार्रवाई और गिरफ्तारी

संदिग्धों से कड़ी पूछताछ के बाद हत्या की गुत्थी सुलझ गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और संलिप्त एक नाबालिग बालिका को भी अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस ने प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

तेजस राजधानी में गांजे की तस्करी, गयाजी स्टेशन पर 15.8 किलो के साथ महिला गिरफ्तार

0

गया। रेलवे स्टेशन पर 'ऑपरेशन नारकोश' के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेजस राजधानी एक्सप्रेस से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से लाखों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

आरपीएफ, अपराध आसूचना शाखा और जीआरपी की संयुक्त टीम को यह गुप्त सूचना मिली थी कि भुवनेश्वर से नई दिल्ली जाने वाली 22811 अप तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला तस्कर मादक पदार्थ लेकर सफर कर रही है। सूचना मिलते ही सतर्क हुई टीम ने गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर ट्रेन के पहुंचते ही कोच संख्या A-3 की गहन छानबीन शुरू कर दी।

बैग से बरामद हुआ 15 किलो से अधिक गांजा

ट्रेन के बर्थ संख्या-6 पर यात्रा कर रही मीणा कुमारी के सामान की तलाशी ली गई तो उसके पिट्ठू और ट्रॉली बैग से 15 बंडलों में छिपाकर रखा गया कुल 15.822 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय बाजार में इस अवैध गांजे की कीमत लगभग 7 लाख 91 हजार रुपये आंकी गई है। यह पूरी कार्रवाई राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में और सहायक उप निरीक्षक रणधीर कुमार के नेतृत्व में पूरी की गई।

ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा था नशा

गिरफ्तार महिला की पहचान खिजरसराय थाना क्षेत्र के गोबरडीहा गांव की रहने वाली मीणा कुमारी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह ओडिशा के जाजपुर क्योंझर रोड स्टेशन से ट्रेन पर सवार हुई थी और इस खेप को दिल्ली पहुंचाने जा रही थी। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसे यह गांजा किसने सौंपा था और दिल्ली में इसे किसे डिलीवर किया जाना था।

जीआरपी को सौंपा गया मामला

आरपीएफ ने जब्त गांजा, आरोपी महिला और अन्य साक्ष्य आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना (जीआरपी) गया को सौंप दिए हैं। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन सा बड़ा नेटवर्क सक्रिय है, जो महिलाओं को कैरियर के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

चाय दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट, 15-20 युवकों की करतूत CCTV में कैद

0

मैहर। सतना जिले के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल चित्रकूट में स्फटिक शिला के पास चाय के पैसों के विवाद को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है, जहां आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक दुकान में जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की।

स्फटिक शिला के पास चाय दुकान पर हमला

चित्रकूट के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल स्फटिक शिला के निकट स्थित मनोहर चाय की दुकान पर चार पहिया वाहनों से पहुंचे 15 से 20 युवकों ने अचानक हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि इन युवकों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और विरोध करने पर संचालक बृजराज सिंह व उनके बेटे के साथ मारपीट भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चाय के पैसों को लेकर उपजा विवाद

प्राथमिक जांच के मुताबिक इस पूरी घटना की वजह चाय के भुगतान को लेकर हुआ पुराना विवाद बताया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व चाय के पैसे न चुकाने को लेकर दुकानदारों और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद बदला लेने की नीयत से दोबारा हमला किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई करतूत

यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें हमलावर युवक और उनकी गाड़ियां स्पष्ट रूप से नजर आ रही हैं। फुटेज हाथ लगने से पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में काफी आसानी हो रही है और इसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली में शिकायत और सुरक्षा पर सवाल

घटना के तुरंत बाद पीड़ित दुकानदार बृजराज सिंह ने चित्रकूट कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी है। इस घटना के बाद से धार्मिक नगरी में सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों की सुगमता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, और स्थानीय लोगों ने निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

मोहन भागवत का 17 सितंबर को इंदौर-उज्जैन दौरा, जेन-जी से करेंगे सीधा संवाद

0

इंदौर। मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में सितंबर का महीना बेहद हलचल भरा रहने वाला है, जहां एक ओर प्रमुख विपक्षी चेहरे का दौरा प्रस्तावित है, वहीं संघ और सत्ता पक्ष के बड़े नेता भी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए अपनी सक्रियता दिखाने आ रहे हैं।

युवाओं को साधने पहुंचेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी आगामी 19 सितंबर को इंदौर के रीजनल पार्क मैदान में प्रदेश के युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। आगामी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए इस आयोजन की तैयारियां स्थानीय स्तर पर बेहद जोर-शोर से की जा रही हैं। इससे पहले वे भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों से मिलने आए थे, और इस बार उनका पूरा फोकस युवाओं को जोड़ने पर है।

आरएसएस प्रमुख का उज्जैन और इंदौर दौरा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 17 सितंबर को उज्जैन पहुंचेंगे और रात वहीं विश्राम करेंगे। इसके अगले दिन यानी 18 सितंबर को वे सेवाज्ञ संस्थानम् की ओर से आयोजित युवा धर्म संसद में शिरकत करेंगे और युवाओं से चर्चा करेंगे। इसके उपरांत वे इंदौर आएंगे, जहां रात्रि विश्राम के बाद 19 सितंबर को रवाना होंगे। पूरे वर्ष के दौरान मालवा संभाग में उनका यह तीसरा दौरा है।

भाजपा अध्यक्ष का मध्य प्रदेश दौरा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी की कमान संभालने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान उनके मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को छोड़ने के विशेष कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा, 17 सितंबर को उज्जैन में सेवा संकल्प सप्ताह के तहत होने वाले आयोजनों और इंदौर में भी एक कार्यक्रम में उनके शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश फैल रहा हैं देशभर में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

0

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में 17 सितंबर से 'सेवा-संकल्प अभियान' का होगा शुभारंभ; विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

प्रमुख बिंदु:

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा-संकल्प अभियान' चलाया जाएगा।

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों और मंत्रियों को इस अभियान की सफलता के लिए पुख्ता निर्देश दिए हैं।

  • अभियान के तहत प्रदेशभर में विभिन्न रचनात्मक, लोक-कल्याणकारी और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

अभियान के प्रमुख कार्यक्रम एवं उनकी तिथियां:

  • आशीर्वाद का दीया (17 सितंबर): प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उज्जैन के महाकाल महालोक सहित प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय वार्डों में शाम 7 बजे एकसाथ दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य विश्व रिकॉर्ड कायम करना है। (राज्य प्रभारी: श्री कैलाश विजयवर्गीय)

  • रक्तदान शिविर (17 सितंबर): प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों में रक्तदान शिविर आयोजित होंगे।

  • मेरे सपनों का भारत (19 सितंबर – 5 अक्टूबर): शासकीय और निजी विद्यालयों व महाविद्यालयों में जिला और राज्य स्तर पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं। (राज्य प्रभारी: श्री राव उदय प्रताप सिंह)

  • नमो सेवा-अनकही कहानियां (19 सितंबर – 5 अक्टूबर): सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियां। (राज्य प्रभारी: श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी)

  • आंगन मिलन सेवा (26 सितंबर – 5 अक्टूबर): आंगनवाड़ियों में बच्चों व माताओं के लिए स्वल्पाहार, खेल-पठन सामग्री तथा स्वास्थ्य-पोषण की जानकारी। (राज्य प्रभारी: सुश्री निर्मला भूरिया)

  • सेवा की कहानी (17 सितंबर – 17 अक्टूबर): सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए बदलाव के संदेश। (राज्य प्रभारी: श्रीमती प्रतिमा बागरी)

  • सेवा ज्योति कलश यात्रा (7 अक्टूबर): विधानसभा स्तर पर जिला विकास पुस्तिकाओं का वितरण और विकास चर्चा। (राज्य प्रभारी: श्री विश्वास सारंग)

  • वड़नगर-वाराणसी सेवा यात्रा (17 सितंबर – 7 अक्टूबर): प्रदेश के सभी जिलों से गुजरने वाली यह यात्रा आयोजित होगी। (राज्य प्रभारी: श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल)

  • सेवा मेरा योगदान (2 – 10 अक्टूबर): समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता से सेवा गतिविधियां। (राज्य प्रभारी: श्री राकेश सिंह)

  • सेवा सेतु अभियान (2 – 10 अक्टूबर): विकासखंड व जोन स्तर पर शिविर, जहां पात्र हितग्राहियों को मौके पर योजनाओं के हितलाभ मिलेंगे। (राज्य प्रभारी: श्री राजेन्द्र शुक्ल)

  • सेवा के रंग-राष्ट्र के संग (9 – 10 अक्टूबर): भोपाल, इंदौर, जबलपुर (राज्य स्तरीय), ग्वालियर, झाबुआ और अलीराजपुर में विशाल 'ह्युमन रंगोली' का निर्माण। (राज्य प्रभारी: श्री नागर सिंह चौहान)

  • सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज (12 अक्टूबर): स्टार्ट-अप लीडर्स और इनोवेटर्स की सहभागिता। (राज्य प्रभारी: श्री राकेश शुक्ला)

  • सुशासन सेवा संवाद (17 अक्टूबर): नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम, जिसमें प्रदेश के पंच-सरपंच शामिल होंगे। (राज्य प्रभारी: श्री प्रहलाद पटेल)

  • 25 साल – 25 कहानियां: गणमान्य नागरिकों को केंद्र सरकार की किट्स भेंट की जाएंगी। (राज्य प्रभारी: श्री इन्दर सिंह परमार)

व्यवस्थाओं और मॉनीटरिंग पर विशेष जोर:

प्रशासनिक निर्देश: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए और शिविरों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के आवागमन, भ्रमण तथा भोजन की पुख्ता व्यवस्था हो।

बैठक में उप मुख्यमंत्री, कई कैबिनेट मंत्री, मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि समस्त संभागायुक्त तथा जिला कलेक्टर वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

स्कूल परिसर में दर्दनाक हादसा, लोहे का गेट गिरने से 7 साल के बच्चे की मौके पर मौत

0

बलौदाबाजार| छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले अंतर्गत सिमगा ब्लॉक के हथबंद गांव स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में एक बड़ा हादसा हो गया। विद्यालय परिसर का भारी लोहे का मुख्य द्वार अचानक ढह जाने से उसके नीचे दबकर सात वर्षीय बालक की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतक बालक की पहचान रतनपुर निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है। मासूम शिवम तीज पर्व के उपलक्ष्य में हथबंद गांव अपनी बड़ी मां (ताई) के घर आया हुआ था।

जर्जर पिलर ढहने से घटित हुआ हादसा

स्थानीय ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का मुख्य द्वार और उसे सहारा देने वाला कंक्रीट का पिलर विगत लंबे समय से अत्यंत जर्जर अवस्था में था। जर्जर पिलर कमजोर होने के कारण लोहे के विशालकाय गेट का भार सहन नहीं कर सका और अचानक ढह गया। इस दौरान पास ही खेल रहा मासूम शिवम यादव सीधे लोहे के भारी गेट की चपेट में आ गया और गंभीर चोटें आने के कारण उसने दम तोड़ दिया।

प्रशासनिक लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, जांच प्रारंभ

घटना के उपरांत ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने विद्यालय प्रशासन तथा विभागीय अधिकारियों को गेट की दयनीय स्थिति के विषय में पूर्व में कई बार लिखित व मौखिक रूप से सूचित किया था। बारंबार गुहार लगाने के पश्चात भी सुरक्षा के दृष्टिगत कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया।

परिजनों ने इस आपराधिक लापरवाही के लिए जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपविभागीय दंडाधिकारी (SDM) ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।