महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ अमोढ़ा के पंडालों में विराजे प्रथम पूज्य श्री गणेश:विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना,...

अमोढ़ा के पंडालों में विराजे प्रथम पूज्य श्री गणेश:विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भक्तों ने किए दर्शन और लिया आशीर्वाद

अमोढ़ा में गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है। उत्सव के पहले दिन अमोढ़ा मुख्य बाजार, मां कोटही मंदिर परिसर और शिव मंदिर अमोढ़ा में भगवान गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की आंखों की पट्टी खोली गई। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल में भक्तों ने गणपति बप्पा का गुणगान किया और सुख-समृद्धि की कामना की। गणेश उत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here