महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ जंगली जानवर से टकराई बाइक:जानवर से टकराने के बाद बाइक बेकाबू होकर...

जंगली जानवर से टकराई बाइक:जानवर से टकराने के बाद बाइक बेकाबू होकर सड़क पर दूर

लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड़-बानपुर मार्ग पर एक जंगली जानवर से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के दतुआखोर निवासी 40 साल के लालजी सोमवार अपनी बाइक से लालगंज थाना क्षेत्र के सेमाडाड़ी गांव में एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। देईसांड़-बानपुर मार्ग पर भोगीपुर स्कूल के पास अचानक एक जंगली जानवर सड़क पर आ गया। जानवर से टकराने के बाद बाइक बेकाबू होकर सड़क पर दूर जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार लालजी के सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से घायल लालजी को बनकटी के पीएचसी ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों धीरज कुमार, राम किशुन चौधरी और विरेन्द्र सिंह ने बताया कि सड़क के दोनों किनारों पर घना जंगल है। इस वजह से जंगली जानवर अचानक सड़क पर आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस रास्ते पर हफ्ते में एक-दो ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here