पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया:भावसिंहपुर के जीपी इंटरमीडिएट स्कूल में कार्यक्रम, वक्ताओं ने देश की एकता और समाज में भाईचारे का संदेश दिया

0
0

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बहादुरपुर ब्लॉक के भावसिंहपुर गांव स्थित जीपी इंटरमीडिएट स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी अंशिका सिंह के निर्देश पर हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ समाजसेवी और कॉलेज प्रबंधक राम रईस पाठक ने किया। उन्होंने पटेल के जीवन संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका और देश के लिए उनके योगदान के बारे में बताया। राम रईस पाठक ने कहा कि आजादी के बाद पटेल ने सैकड़ों रियासतों का भारत में विलय कराया। उन्होंने कहा कि पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित था। उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के समापन पर विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश पांडेय ने पटेल के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने और समाज में एकता-सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर मोहम्मद आरिफ, ओम प्रकाश पांडेय, वीरेंद्र यादव, महिमा पांडेय, निकिता गुप्ता और साबिरा बानो सहित कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here