पिठिया लश्करी पशु आरोग्य मेले में 457 पशुओं का उपचार:पशुपालकों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
2

बस्ती के दुबौलिया स्थित पिठिया लश्करी ग्राम पंचायत में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 457 छोटे-बड़े पशुओं का उपचार, टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान किया गया। पशुपालकों को पशुधन बीमा, खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय गौड़ ने नियमित टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान के महत्व के बारे में बताया। पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश धर द्विवेदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेले का मकसद ग्रामीण पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना और उन्हें जागरूक करना था। पशुपालकों को बताया गया कि समय पर उपचार, टीकाकरण और संतुलित आहार से पशुओं को बीमारियों से बचाया जा सकता है। इससे दुग्ध उत्पादन और आमदनी भी बढ़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here