श्यामदेउरवा में पुलिस ने दो शराब तस्कर को दबोचा:26 पैकेट बरामद, केस दर्ज करके भेज जेल

0
1

अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत श्यामदेउरवा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 26 टेट्रा पैक बंटी-बबली देशी शराब बरामद की। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया है।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने सुनील वर्मा को पकड़ा। वह मूल रूप से जेपी पार्क विजयनगर, कानपुर का रहने वाला है और अभी स्थानीय थाना क्षेत्र के महुअवा महुई में रह रहा था। उसके पास से 12 टेट्रा पैक शराब मिली।
दूसरी कार्रवाई में धनहा नायक निवासी पिंटू प्रसाद को पकड़ा गया। उसके पास से 14 टेट्रा पैक शराब मिली। श्यामदेउरवा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here