*शुभ दीपावली के पावन पर्व* की पूर्व संध्या पर आज *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* एवं *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* द्वारा सपरिवार रिजर्व पुलिस लाइन, बलरामपुर में पुलिस परिवार के बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ आत्मीयतापूर्वक दीपावली की खुशियां साझा की गईं।
इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय तथा वामा सारथी की अध्यक्षा डाॅ0 कुमुद सिंह व उपाध्यक्षा श्रीमती रीता पाण्डेय* द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें मिष्ठान एवं उपहार भेंट किए गए तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस परिवार के सदस्यों एवं बच्चों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। दीपों की रोशनी के बीच सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए खुशियां साझा कीं।
साथ ही बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ सूक्ष्म जलपान करते हुए आत्मीय संवाद किया गया। *पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।* इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान एवं उनके उत्साह ने दीपावली के इस आयोजन को विशेष एवं यादगार बना दिया।
इस पहल का उद्देश्य पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ खुशियां साझा करने के साथ-साथ उनमें अपनत्व, आपसी सहयोग एवं पारिवारिक सौहार्द की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा।
*बलरामपुर पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्य के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।*
इस अवसर पर *क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डी0के0 श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह* सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण सपरिवार उपस्थित रहे।
