ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत:पुरंदरपुर के कोट कम्हरिया में शुक्रवार रात हुआ हादसा

0
0

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के कोट कम्हरिया गांव में शुक्रवार रात करीब 7 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 30 वर्षीय शैलेन्द्र की मौत हो गई। वह गांव के रहने वाले बबलू के बेटे थे।
जानकारी के मुताबिक, हादसे में शैलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन फानन में परिजन और स्थानीय लोग उन्हें लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉ. मनीष ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
थानाध्यक्ष गौरव राय कनौजिया ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है, पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here