पनियरा विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुरवा कम्पोजिट में शनिवार को ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रंगोली, पेंटिंग और पोस्टर के जरिए पानी बचाने का संदेश दिया। बच्चों को संबोधित करते हुए सहायक अध्यापक वरेश कुमार ने कहा कि महापुरुषों ने हमेशा प्रकृति से प्रेम करने की सीख दी है, लेकिन हमारी विलासितापूर्ण आदतें जल संकट का कारण बन रही हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते हर बूंद पानी बचाने पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में संकट और गंभीर हो सकता है। उन्होंने बच्चों को नल खुला न छोड़ने, पानी को दूषित होने से बचाने और रसोई में इस्तेमाल के बाद बचे पानी को किचन गार्डन में उपयोग करने जैसी आदतें अपनाने की सलाह दी। रंगोली और पोस्टर से किया जागरूक कार्यक्रम में अंशिका, अमृता, सिमरन, खुश्बू और शिवम ने रंगोली बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया। वहीं, अंकित, तृषा, किशन देव, पूजा, सृष्टि, संजना और शिवांगी ने पेंटिंग के जरिए लोगों को जागरूक किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक त्रिलोकीनाथ प्रजापति ने लल्ली, उजाला और पारो के पोस्टरों का चयन कर उनकी सराहना की। वरेश कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने की शपथ ली। सभी ने पानी को व्यर्थ न बहाने और इसके संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षक हरेन्द्र सिंह, गणेश यादव, रामेश्वर सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, ग्रामीण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
रंगोली-पोस्टर के जरिये बताया पानी बचाने का महत्व:रतनपुरवा के स्कूल में बच्चों ने जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की शपथ ली
और पढ़ें
›
पोखरा बाजार में थाना अध्यक्ष ने दुकानदारों से बात की:त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने को कहा
›
दीपावली की खरीदारी के लिए नासिरगंज बाजार में भीड़ उमड़ी:श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में पटाखे, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और सजावटी सामान खरीदने पहुंचे लोग
›
भड़रा-धनखरी के स्कूल में रंगोली और दीप सज्जा प्रतियोगिता:चार सदनों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा; परिणामों की घोषणा मंगलवार को होगी
