BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार UP: मथुरा जंक्शन पर दोनों स्वचालित सीढ़ियां बंद, सामान लेकर ऊंचा पुल...

UP: मथुरा जंक्शन पर दोनों स्वचालित सीढ़ियां बंद, सामान लेकर ऊंचा पुल चढ़ने को मजबूर यात्री

UP: मथुरा जंक्शन के धौली प्याऊ स्थित गेट नंबर 3 पर यात्रियों की सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से लगाई गई स्वचालित सीढ़ियां पिछले कई दिनों से बंद पड़ी हैं। दोनों तरफ रस्सी लगाकर रास्ता रोक दिया गया है और रखरखाव कार्य होने का बोर्ड लगा दिया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

यह गेट जंक्शन का सबसे अधिक व्यस्त रहने वाला गेट है। आगरा, दिल्ली, भरतपुर की तरफ जाने वाले हजारों यात्री इसी गेट से होकर आते-जाते हैं। स्वचालित सीढ़ियां बंद होने से यात्रियों को मजबूरी में भारी-भरकम सामान लेकर ऊंचा पुल चढ़ना पड़ रहा है। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों सीढ़ियां एक साथ बंद हैं और बगल में यात्री जमीन पर बैठकर परेशान हो रहे हैं। सीढ़ियों पर धूल जमी हुई है, जिससे साफ पता चलता है कि कई दिन से इसे चालू ही नहीं किया गया है। इस संबंध में यात्रा कर रहे यात्री रामबाबू शर्मा निवासी कृष्णा नगर ने बताया कि “मैं अपनी पत्नी के साथ भरतपुर जा रहा हूँ मेरी उम्र 65 साल है, घुटनों में दर्द रहता है। मैं धौली प्याऊ गेट से आया तो देखा दोनों सीढ़ियां बंद हैं। मुझे सामान लेकर इतनी ऊंची सीढ़ियां चढ़नी पड़ीं, जिससे मेरी सांस फूल गई। रेलवे ने सुविधा के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रखा है। करोड़ों रुपये लगा दिए लेकिन रखरखाव नहीं हो रहा। कम से कम एक सीढ़ी तो चालू रखनी चाहिए थी।

ALSO READ: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं…’, जौनपुर में सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण

संबंधित खबरें

वहीं एक अन्य महिला यात्री सुनीता देवी ने बताया कि बच्चे के साथ पुल चढ़ने में बहुत दिक्कत हुई। बुजुर्ग यात्रियों के लिए तो यह बहुत बड़ी समस्या है।स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वचालित सीढ़ियां अक्सर खराब रहती हैं। रखरखाव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। जब से सीढ़ियां लगी हैं तब से कई बार बंद हो चुकी हैं।यात्रियों ने स्टेशन निदेशक और रेलवे के बड़े अधिकारियों से मांग की है कि बंद पड़ी स्वचालित सीढ़ियों को तुरंत चालू कराया जाए और भविष्य में यह तय किया जाए कि दोनों में से एक सीढ़ी हर हाल में चालू रहे, ताकि बुजुर्ग और असहाय यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

The post UP: मथुरा जंक्शन पर दोनों स्वचालित सीढ़ियां बंद, सामान लेकर ऊंचा पुल चढ़ने को मजबूर यात्री appeared first on Breaking Tube.

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat