सिघवारी में मां लक्ष्मी के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु:7 नवंबर को ग्राम प्रधान गंगा यादव ने पूजा की, पंडाल में भजन-कीर्तन हुआ

0
0

फरेंदा क्षेत्र के ग्रामसभा सिधवारी में 7 नवंबर को मां लक्ष्मी की प्रतिमा का पट खोला गया। ग्राम प्रधान गंगा यादव ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। गांव में कई साल से मां लक्ष्मी की पूजा की जा रही है। ग्रामीणों के सहयोग से हर साल पंडाल सजाकर प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस बार पंडाल को फूलों और बिजली की सजावट से सजाया गया था। शाम को वैदिक मंत्रों के बीच पट खोला गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी के दर्शन किए। महिलाओं ने दीप जलाकर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। गंगा यादव ने कहा कि यह आयोजन गांव की एकता का प्रतीक है और सभी ग्रामीण मिलकर इसे सफल बनाते हैं। उन्होंने कहा कि गांव में साफ-सफाई, रोशनी और पीने के पानी की व्यवस्था बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूजा के बाद प्रसाद बांटा गया। देर शाम तक भजन-कीर्तन हुआ। इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here