लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर सिसवा नगरपालिका में तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने वार्ड नंबर 25 मीराबाई नगर के पोखरा टोला स्थित छठ घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छठ महापर्व पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान गिरजेश जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए कहा। उन्होंने विशेष रूप से घाट परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाने पर जोर दिया, ताकि छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने में बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर गिरजेश जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा और लोकसंस्कृति का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा तथा उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। नगर पालिका की ओर से घाटों पर स्वच्छता, रोशनी, सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु श्रद्धा और उल्लास के साथ महापर्व मना सकें।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी करने की अपेक्षा जताई। नगरपालिका की इस पहल से छठ महापर्व पर घाटों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में तैयारियों को गति मिली है।
सिसवा में छठ महापर्व पर घाटों की तैयारियां हुई तेज:सुविधाओं को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दिए निर्देश
और पढ़ें
›
एएसपी सिद्धार्थ ने PET केंद्रों का किया निरीक्षण:महराजगंज में दूसरे दिन की पहली पाली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था परखी
›
सब्जी के उधार पैसे मांगने पर बच्चों पर बाइक चढ़ाई:बस्ती में दो बच्चे घायल; पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
›
श्रावस्ती डीएम ने खेत में कराई धान की क्रॉप कटिंग:प्रति हेक्टेयर 55 कुंतल उपज का आकलन, बनाए गए 42 क्रय केंद्र
