श्रावस्ती में खेतों में धान की वास्तविक पैदावार का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग शुक्रवार शाम चार बजे विकासखंड हरिहरपुर रानी के ग्राम राजापुररानी पहुंचीं। यहां उन्होंने किसान हरिभजन के खेत में अपने सामने धान की क्रॉप कटिंग कराई। इसके बाद फसल की मड़ाई करवाकर उपज का वजन कराया और उत्पादकता का जायजा लिया। गाटा संख्या 1373 के 43.3 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कराई गई क्रॉप कटिंग में 23.85 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। इसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 55 कुंतल उत्पादन का आकलन किया गया। डीएम ने बताया कि शासन के निर्देश पर हर साल क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन किया जाता है। इससे कृषि उत्पादन के सटीक आंकड़े जुटाने में मदद मिलती है। जिले में धान खरीद के लिए 42 केंद्र जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे बिचौलियों के बजाय सरकारी धान क्रय केंद्रों पर अपनी उपज बेचें, ताकि उन्हें फसल का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में धान खरीद के लिए 42 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर पंजीकरण या नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। किसान स्वयं, जनसेवा केंद्रों या किसान मित्र ऐप के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।
श्रावस्ती डीएम ने खेत में कराई धान की क्रॉप कटिंग:प्रति हेक्टेयर 55 कुंतल उपज का आकलन, बनाए गए 42 क्रय केंद्र
और पढ़ें
›
एएसपी सिद्धार्थ ने PET केंद्रों का किया निरीक्षण:महराजगंज में दूसरे दिन की पहली पाली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था परखी
›
सब्जी के उधार पैसे मांगने पर बच्चों पर बाइक चढ़ाई:बस्ती में दो बच्चे घायल; पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
›
सिसवा में छठ महापर्व पर घाटों की तैयारियां हुई तेज:सुविधाओं को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दिए निर्देश
